फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के पांच बंदियों सहित 16 संक्रमितमिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के पांच बंदियों सहित 16 संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार के पांच बंदियों सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। हालांकि 1595 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3088 हो गई है। इनमें से 2714 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बलबूते कोरोना को हराया है, जबकि 43 दम भी तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन कुल केस 331 रह गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। लाख कोशिशों के बावजूद जिला प्रशासन इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1595 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 30 हजार 598 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। लगभग एक लाख 28 हजार 481 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से 3088 पॉजिटिव आ चुके हैं, जबकि एक लाख 25 हजार 393 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। अब तक 2714 ने कोरोना को हराया है और 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस 410 हैं। बृहस्पतिवार को जिला कारागार से पांच, गांव फरीदपुर भोगी से दो, गांव मंडावली, रम्मू का चौराहा, हाउस नंबर 103 निकट मुस्लिम फंड, गोविंदपुरम कॉलोनी, पुराना धामपुर, नजीबाबाद के सीकेआई चौराहा, जीजीआईसी अमरोहा, सादकपुर, कालागढ़ से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें