फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 16 बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव सरवनपुर में गन्ने के खेत में लगी आग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आग लगने से 16 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव सरवनपुर में अचानक गन्ने के खेत में आग लगने से तीन किसानों का करीब 16 बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली मार्ग स्थित गांव सरवनपुर में शनिवार को दिन में लगभग 12:30 बजे अचानक गन्ने के खेत में आग लग गई। गन्ने के खेत से आग की लपटें देखकर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। तेज हवा से आग ने उग्र रूप ले लिया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग लगने से सरवनपुर निवासी समर सिंह का करीब चार बीघा, राजकुमार का छह बीघा गन्ना, सालीपुर निवासी फरीद का छह बीघा गन्ना जल गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन पहले ही आग बुझा ली गई थी। पूर्व प्रधान कृष्णदेव, राजकुमार, तेजपाल, शिवराज, समरपाल ने तहसील प्रशासन से प्रभावित किसानों को जले हुए गन्ने का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

नजीबाबाद के गांव सरवनपुर में आग लगने के बाद जमा भीड़।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें