फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में मिले 92 कोरोना संक्रमित नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को प्राप्त हुई कोरोना की 1957 जांच रिपोर्ट में से 92 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4831 हो गई हैं। इनमें से अब तक 4430 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 67 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 334 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में प्राप्त हुईं कुल 1957 जांच रिपोर्ट में से कुल 92 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनके साथ में 1865 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 12 हजार 152 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख नौ हजार 942 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4831 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं जबकि चार लाख पांच हजार 111जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2210 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। नए मरीजों में धामपुर क्षेत्र के दस, नजीबाबाद इलाके के नौ, किरतपुर के तीन, मोहम्मदपुर देवमल क्षेत्र के 39, कोतवाली से छह, नहटौर चार चार, हल्दौर से 16 कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें