फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक नामांकन व शैक्षिक गुणवक्ता पर ध्यान दें-एबीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। विकास खंड जलीलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने कहा कि मुख्य अध्यापक अपने विद्यालय में साफ-सफाई के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन पर भी विशेष ध्यान दें। शैक्षिक गुणवत्ता के लिए कक्षा एक के बच्चों को किताब पढ़ने पर जोर दें, जिससे बच्चों को पढ़ने में रुचि पैदा होगी।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में मुख्य अध्यापकों की बैठक में उपजिलाधिकारी संगीता देवी ने कहा कि मुख्य अध्यापक विद्यालय की अहम जिम्मेदार कड़ी हैं। विद्यालयों को शैक्षिक गुणवत्ता की अभी भी आवश्यकता है। योग्य अध्यापक अपनी शैक्षिक कला का प्रदर्शन प्रत्येक विद्यालयों के अध्यापकों में बांटे, तभी शैक्षिक गुणवत्ता उच्चतर होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में भी शिक्षक अपना योगदान दें। पौधरोपण में जिन विद्यालयों में स्थान है, वहां पेड़ लगाएं तथा कम से कम एक पेड़ जीवित रखने का संकल्प लें। शिक्षक निशुल्क यूनीफार्म वितरण पूरी निष्ठा एवं नियमानुसार करें। किसी भी विद्यालय में कोई भूमि अवैध कब्जे में हो तो वह अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तहसील में अवगत कराएं। बैठक में राजपाल सिंह, तसलीम हमीदी, सचिन अग्रवाल, सुनील भटनागर, मोहम्मद राशिद, कमल गौतम, रामपाल सिंह, गिरीश कुमार, माहे मुनीर, इति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें