योगाचार्यों को किया पुरस्कृत
बिजनौर। पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योगाचार्यों को सीडीओ, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथी अधिकारी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को अफजलगढ़ के योग एंड वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चल रहे दो दिवसीय आयुष मेले का समापन हो गया। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल, जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. बिश्वेंद्रनाथ द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बिजनौर के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी योगाचार्या डॉ. उपासना को योग में विविध आयाम स्थापित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहायक इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह, योग प्रशिक्षक तिलकराज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरुण अग्रवाल, वैभव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।