फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया
विज्ञापन

चांदपुर/नगीना। भाकियू ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बृहस्पतिवार को धरने पर वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा विद्युत दरों में 15 से 25 प्रतिशत तक की गई वृद्धि किसानों के साथ अन्याय है। एसडीएम संगीता देवी को दिए ज्ञापन में छोटी जोत के लिए टू फेस के नलकूप कनेक्शन जारी करने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तुरंत कराने, बढ़ी विद्युत दर वापस लेने आदि की मांग की। धरने पर रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, लुधियान सिंह, खुशपाल सिंह, शीशपाल सिंह, अशोक कुमार, चेतन सिंह, महिपाल सिंह, उत्तम सिंह, आदेश कुमार, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगीना में भी भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक तथा तहसील के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में एक ज्ञापन एसडीएम गजेंद्र कुमार को सौंपा। एसडीएम, तथा तहसीलदार हामिद हुसैन को भी धरने पर बैठाया। किसानों ने नई नहरों का निर्माण, सहकारी समितियों में जून में केवल ब्याज जमा करने की अनुमति दिलाने, आलू का समर्थन मूल्य 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल कराने, किसानों को निजी नलकूप हेतु बिजली निशुल्क उपलब्ध कराए जाने, आवारा पशु नीलगाय, जंगली सूअर द्वारा किसानों की फसल नष्ट किए जाने के लिए रोकथाम किए जाने आदि मांग कीं। अध्यक्षता चौधरी वीर सिंह डबास, संचालन नितिन सिरोही ने किया। सुरपाल सिंह, समर पाल सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, बलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, अब्दुल गफ्फार, रोहित, लोकेंद्र, देवेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें