फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में मिलेगी सम्मान निधि की पहली व दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली व दूसरी किस्त जुलाई में किसानों के खातों में जाएगी। इन किसानों की पूरी जानकारी शासन को भेज दी गई है। पात्र होने के बाद भी इन किसानों के खातों में योजना की राशि नहीं भेजी गई थी।
विज्ञापन

किसानों को खाद, बीज आदि की खरीदारी में थोड़ी राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की थी। पहली घोषणा के अनुसार दो हेक्टेअर तक जमीन वाले लघु व सीमांत किसानों को योजना का पात्र बनाया गया था। योजना में जिले में करीब तीन लाख पांच हजार पात्र मिले थे। इनमें से एक लाख 189 किसानों के खातों में अब तक पहली व दूसरी किश्त भेजी जा चुकी है। लेकिन एक लाख से अधिक किसानों के खातों में अब तक दोनों किस्त नहीं आई है। ये किसान अफसरों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। अब इन किसानों को भी जल्दी योजना की राशि मिलेगी। कृषि विभाग ने इन किसानों की जमीन, बैंक खाते आदि की जानकारी शासन को भेज दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 जुलाई से इन किसानों के खातों में आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार किसानों के खातों में जल्दी ही पात्रता राशि आने की उम्मीद है। सभी पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें