फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन 25 जून से होगा। एक जुलाई से जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान चलेगा। जिले के सभी बीईओ अपने अपने क्षेत्रों में अमान्य स्कूल बंद कराएंगे। स्कूलों की साफ सफाई, पौधरोपण भी जुलाई के महीने में कराया जाएगा। बीईओ इस पर नजर रखेंगे। स्कूलों में माता समूह को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में भले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक है। पर शासन ने 25 जून से ही स्कूल खोलने का आदेश दिया है। जबकि स्कूलों में बच्चे एक जुलाई से ही आएंगे। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अमल करना शुरू कर दिया है। बीएसए महेश चंद्र ने इस संदर्भ में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीईओ को अपने अपने क्षेत्रों के सभी स्कूल 25 जून से खुलवाने को कहा है। ताकि स्कूलों की सफाई, रंगाई पुताई का कार्य 30 जून तक किया जा सके। 25 से 27 जून तक जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर जुलाई में चलने वाले स्कूल चलो अभियान की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। जिले में बीईओ के नेतृत्व में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। बिना मान्यता के स्कूलों को नहीं चलने दिया जाएगा। अब स्कूलों में प्रार्थना सभा के उपरांत बच्चों को सफाई तथा समाज उपयोगी बातों की जानकारी दी जाएगी। रसोईघर के आस पास व जहां बच्चों भोजन खाते है वहां पर गंदगी पाई गई तो शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जुलाई में ही सभी बीईओ लक्ष्य के अनुरूप स्कूलों में पौधरोपण कराएंगे। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी बीईओ से शासन से आए निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में एमडीएम के लिए माता समूह को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें