फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशद सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में कर्तव्य पालन उस समय तक करते रहना चाहिए जब तक शरीर में प्राण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन ठीक प्रकार करे तो समाज से समस्याएं दूर होंगी। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी में प्रवचन करते हुए परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशद सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति ही परिवार और समाज को उत्थान में सहायक होते हैं। आज मनुष्य धर्म और अपने कर्तव्य से विमुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म का पालन करने और कर्तव्य के पथ पर चलने वाले मनुष्य का जीवन सुखी बनता है। इससे आचार्य विशद सागर महाराज की देखरेख में श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा कराई गई। श्री जी के सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा और पूजन में पंडित अभिषेक जैन, अजय जैन, मीनू जैन, जितेंद्र जैन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में पारसनाथ जैन, यश जैन, छवि जैन, सुषमा जैन, अरनव जैन, प्रेमचंद जैन, अशोक जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें