फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार शामिल होगा योग महोत्सव में

विज्ञापन
विज्ञापन
योग महोत्सव में गायत्री परिवार भी होगा शामिल
विज्ञापन

बिजनौर। गायत्री परिवार शांति कुंज की बैठक गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुधा राठी ने की। संचालन अमरीश राठी ने किया। सुधा राठी ने बताया कि आगामी 21 जून के योग महोत्सव में जिले भर की शक्ति पीठों से जुड़े गायत्री परिवार के हजारों सदस्य और गायत्री साधक भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बारे में सभी साधकों से संपर्क किया गया है। गायत्री परिवार के सदस्य गांवों में भी योग महोत्सव आयोजित करेंगे। योग महोत्सव से पूर्व 20 जून को शक्ति पीठों पर योग अभ्यास कराया जाएगा। बैठक से पूर्व शक्ति पीठ पर गायत्री मौन जाप और दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया। बैठक और दीप यज्ञ में बीना राठी, बिजेंद्र राठी, सुदेश चौधरी, सरोज कुमार त्यागी, हुकुम सिंह शास्त्री, सोरन सिंह परिहार समेत अनेक गायत्री परिजनों ने भाग लिया। अमरीश राठी ने बताया कि 21 जून को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित योग शिविर में गायत्री परिवार के अनेक सदस्य भाग लेंगे और वहां शांति कुंज का साहित्य स्टॉल भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें