फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दरिदंगी में मुख्यमंत्री की सख्ती पर जागी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से दरिदंगी में मुख्यमंत्री की सख्ती पर जागी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ाप़ुर क्षेत्र में दरिदंगी का शिकार बनी दो मासूम बालिकाओं के मामले में बढ़ापुर में पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जागी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद में बालिका से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। दूसरी घटना में भी पुलिस धाराओं में खेल करने से बाज नहीं आई। आला अफसरों की बैठक में महिलाओं से संबंधी अपराधों पर नकेल कसने की कड़ी हिदायत देने के बाद पुलिस ने आनन फानन में दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक आरोपी को रात में ही दबोच लिया।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका को उसके चाचा ने मंगलवार रात हवस का शिकार बनाया। परिजनों ने बढ़ापुर पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर को जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया। बालिका का मेडिकल तक नहीं कराया। बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने सूबे के सभी डीएम, एसपी की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री की सख्ती पर अफसरों ने लखनऊ से जिले के अफसरों को मोबाइल खड़खड़ाने शुरू कर दिए। तब जाकर देर रात में ही पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की और एक आरोपी आलोक की तलाश में कई जगह ताबड़तोड़ दबिश देकर उसे दबोच लिया। दूसरी घटना में जोगेंद्र ने बालिका को घर से उठाने के बाद खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पुलिस ने दर्ज की। पुलिस ने इस घटना में धाराओं में भी खेल कर दिया। बालिका के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की अपहरण की धारा को पुलिस निगल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें