फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी हुए सम्मानित
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। राजा भरत सिंह इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतिभा अलंकरण समारोह में क्षेत्र के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगलसोती में प्रेरणा परिवार की ओर से इफ्तखान हुसैन की अध्यक्षता में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विकास शर्मा, विशिष्ठ अतिथि बलवंत सिंह एड. ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएड में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। देवांश भारद्वाज, शिवानी राठी, त्रिवेणी, उजमा परवीन, नरगिस, अंजुम परवीन, दिव्यांशु, ईशा, मेघना चौहान, मुदित, प्राची शर्मा, मानसी, मीनाक्षी, वर्षा, आकांक्षा, अरशद अली, राजन, अग्निजीत, रुकबाना, आफिया नूर, आरती, लक्की, शिखा, अर्चना, अभिषेक आदि मेधावियों को महावीर सिंह, राघव प्रताप, कामेंद्र सिंह, करन सिंह, वीरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रेरणा संस्था परिवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगलसोती, राजा चरत सिंह इंटर कालेज साहनपुर, महर्षि दयानंद विद्या इंटर कालेज मुस्सेपुर, इस्लाहे आम इंटर कालेज भागूवाला, ग्रामीण बाल सदन इंटर कालेज तिसोतरा, नूतन इंटर कालेज तिसोतरा, आदर्श ग्रामीण इंटर कालेज चंदक, राजकीय इंटर कालेज भागूवाला, सेंटमेरीज मंडावली, दयानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज बुडगरा के प्रतिनिधियों के साथ मेधावियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रेरणा परिवार के सदस्य सुरेंद्र सिन्हा, सुरेशचंद राजपूत, मुकेश शर्मा, मयंक शर्मा, कमल सिंह, अंकुर जैन, सत्यप्रकाश आर्य, जितेंद्र कुमार, अखलाक हुसैन आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें