फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा नहीं हटने पर इनकम टैक्स कमिश्नर ने लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा नहीं हटने पर इनकम टैक्स कमिश्नर ने लगाई लताड़
विज्ञापन

नहटौर। होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे को हटवाने के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये को देखकर महाराष्ट्र में तैनात इनकम टैक्स कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर खूब खरी खोटी सुनाई। कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद कब्जे को हटवाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय जोखा सिंह में होलिका दहन स्थल हैं। होली कमेटी के अध्यक्ष विचित्र अग्रवाल ने करीब एक माह पूर्व होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा करने के लिए भरी जा रही नींव को तो रुकवा दिया था। मगर, अवैध कब्जे को नहीं हटवा पाई थी। मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से भी की गई। इसके बाद तहसीलदार भान सिंह ने दोनों पक्षों को तहसील बुलाकर जानकारी ली थी। दोनों पक्षों में अवैध कब्जा हटाने का समझौता करा दिया था। मगर, अवैध कब्जा फिर भी नहीं हटा। महाराष्ट्र में तैनात इनकम टैक्स कमिश्नर अलका त्यागी नहटौर में अपने घर आई हुई थी। कमिश्नर के पूर्वजों ने यह भूमि होली कमेटी को दान में दी थी। इस मामले की शिकायत होली कमेटी के लोगों ने उनसे की। उन्होंने ने तहसील व पुलिस प्रशासन से बात की। लोगों के मुताबिक कमिश्नर की बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद कमिश्नर को लखनऊ तक बात करनी पड़ी। मामला लखनऊ पहुंचते ही अधिकारियों को हरकत में आ गए। एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार भान सिंह, कानूनगो योगेश शर्मा, कोतवाल मुकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज कमिश्नर ने जिम्मेदार अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद आनन फानन में अवैध कब्जा हटवाया गया। कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि अवैध कब्जा हटवा दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें