फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 सरकारी वाहनों पर स्टीकर लगवाएगा परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों पर स्टीकर लगाकर किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को धार देने के लिए परिवहन विभाग सरकारी से लेकर प्राइवेट तक करीब 1500 वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगवाएगा। लोगों को स्टीकर के माध्यम से बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए जागरूक कर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह अभियान आंदोलन का रूप ले चुका है। आधी जनसंख्या केवल महिलाओं की है। वो धरती पर जीवन के अस्तित्व के लिए आधी जिम्मेदार होती हैं। लड़कियों और महिलाओं को कम महत्व देने से धरती पर मानव समाज खतरे में पड़ सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली से लेकर छोटे से गांवों तक में विभिन्न माध्यमों से लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि बेटियों का कोख में कत्ल होने से बचाया जा सके। ऐसा होने पर लिंगानुपात स्थिर रहता है। बेटियों को शासन प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। बेटी के बिना समाज का कोई अस्तित्व नहीं है। इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया गया है। अभियान में बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संदेश देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को माध्यम बनाया गया है। बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने का संदेश देने के लिए वाहनों पर भी स्टीकर लगाए जाएंगे। सरकारी वाहनों से लेकर प्राइवेट वाहनों पर स्टीकर लगेंगे। इसके लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि बेटियां लक्ष्मी स्वरूप होती हैं। सभी को इनका सम्मान करना चाहिए। शासन के निर्देश ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए शुरुआत में सरकारी और प्राइवेट वाहनों पर 1500 स्टीकर लगाए जाएंगे। शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें