फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में एसडीएम ने शुरू की काउंसलिंग कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराएं काउंसलर-एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद । एसडीएम ने विद्यार्थियों से लक्ष्य बड़ा बनाने और कैरियर के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। मौ. अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज से एसडीएम ने विद्यार्थियों को कैरियर निखार के लिए स्कूलों में विशेष काउंसलिंग कार्यशाला शुरू की।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने हाल ही में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि वे सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के साथ कैरियर निखार के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था कराएं। मौ.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज से एसडीएम ने काउंसलिंग की शुक्रवार को स्वयं शुरूआत की। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा की उपस्थिति में एसडीएम ने कक्षा नौ से 12 वीं की छात्राओं को अपना लक्ष्य बड़ा बनाकर लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि मार्ग निर्देशन और लक्ष्य तय करने से जीवन सफल होता है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौ.अली जौहर स्कूल सहित सभी इंटर कॉलेजों को इंटर परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को शैक्षिक पुस्तकों के साथ सामान्य पुस्तकें, कंपटिशन बुक, मासिक पत्रिकाएं, इलाहाबाद, बनारस और दिल्ली यूनिवर्सिटी की एंट्रेंस बुक उपलब्ध कराने तथा स्कूलों में विद्यार्थियों के मार्ग निर्देशन के लिए साप्ताहिक और मासिक काउंसलर तैनात करने की सलाह दी। एसडीएम ने विद्यार्थियों से लगन और परिश्रम के साथ शैक्षिक भविष्य बनाने, समय से लक्ष्य तय करने और उसको पाने के लिए बड़े से बड़े कंपटिशन में हौसले के साथ भाग लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि दृढ़ निश्चय और मजबूत इरादे से मंजिल मिलती है। उन्होंने नगर के सभी इंटर कॉलेजों में समय-समय पर स्वयं काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों के बीच जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें