फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ जेबड़ा के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेबड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर विकास कार्यों की जांच कराकर प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेबड़ा के ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान सर्वेश देवी के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि विकास के नाम पर सरकारी धन का गबन किया जा रहा है। अपात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सैकड़ों पात्र लोग लाभ से वंचित रह गए हैं। शौचालय निर्माण में भी बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। इस दौरान सुमित कुमार, बलराज सिंह, जयपाल सिंह, कृपाल, मोहित, रामस्वरूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें