फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में कक्षा आठ की छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गांव जलीलपुर बक्कल में बृहस्पतिवार रात तेंदुए ने धावा बोल दिया। तेंदुए ने एक घर के आंगन में सो रही कक्षा आठ की छात्रा मंजू पर हमला कर घायल कर दिया। गंाव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्कल निवासी भूप सिंह का परिवार गुरुवार की रात घर में सो रहा था। भूप की सिंह की चौदह वर्षी बेटी मंजू घर के आंगन में सो रही थी। मंजू गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। बताया जाता है कि आधी रात तेंदुए ने मंजू पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई। हमले के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर भूप सिंह के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। घायल मंजू को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। मंजू के सिर में चोट आई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। इससे पहले ही देहात थानाक्षेत्र में तेंदुआ दिख चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें