फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कांवड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने कांवड़ यात्रा में रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा में आए भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कावड़ यात्रा प्रारंभ होते ही सभी व्यापारियों को शिवभक्तों का ध्यान रखते हुए यात्रा को सफल बनाने की अपील की। कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे धीमी आवाज में बजाने के लिए कहा गया। बताया कि कांवड़ यात्रा में लगने वाले शिविरों मे डीजे बहुत तेज आवाज में बजाए जाते हैं। डीजे धीमी आवाज में बजाया जाए। अगर कोई 10 बजे के बाद डीजे बजता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सोनिया प्रजापति, नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, संजय टाटा, संदीप गुप्ता, मोहित, पंकज भटनागर, अंकुर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें