नजीबाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनों का संचालन रद्द
नजीबाबाद (बिजनौर)। लखनऊ मंडल में रेल लाइन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नजीबाबाद स्टेशन से निकलने वाली दैनिक और साप्ताहिक छह ट्रेनों का संचालन एक सप्ताह से डेढ़ सप्ताह तक के लिए रद्द किया गया है। जबकि दो ट्रेनों का संचालन नजीबाबाद और एक ट्रेन को सहारनपुर स्टेशन तक सीमित किया गया है।
रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना में लखनऊ मंडल में इंटरलॉकिंग और रेल लाइन दोहरीकरण काम के चलते कई ट्रेनों का संचालन एक सप्ताह से डेढ़ सप्ताह तक के लिए रोक दिया गया है। नजीबाबाद जंक्शन से गुजरने वाली अप दिशा की जनसेवा एक्सप्रेस 19 से 30 जुलाई तक, जननायक एक्सप्रेस 24 से 29 जुलाई तक, अप दिशा की साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस 20 और 27 जुलाई को नहीं चलेगी।
डाउन दिशा की रद्द ट्रेनों में जनसेवा एक्सप्रेस 26 से 31 जुलाई तक, जननायक एक्सप्रेस 20 से 31 जुलाई तक और साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस 25 जुलाई और 01 अगस्त तक रद्द रहेगी। इनके अतिरिक्त अप और डाउन दिशा की अमृतसर एक्सप्रेस क्रमश: 17 से 29 जुलाई और 19 से 31 जुलाई तक नजीबाबाद स्टेशन तक ही सीमित रहेगी। जबकि अप दिशा की पंजाब मेल का संचालन 17 से 29 जुलाई तक सहारनपुर तक होगा।