फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर के खिलाड़ियों को स्टेडियम का मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

चांदपुर के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अब कहीं दूर नहीं जाना होगा। हिंदू इंटर कॉलेज के खेल के मैदान की जमीन लेकर चांदपुर में स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सभी खेलों की प्रतिभाओं को यहां गुरू द्रोण निखारेंगे।
पूरे जिले में केवल एक ही स्टेडियम जिला मुख्यालय पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम है। जिले की प्रतिभाओं को खुद को निखारने के लिए या तो कई किलोमीटर का सफर हर दिन तय करना होता है या फिर अपने खेल को छोड़ना होता है। हर तहसील में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनाने की मांग सालों से चली आ रही है। चांदपुर के खिलाड़ियों की यह समस्या अब दूर होने वाली है। भाजपा विधायक कमलेश सैनी के प्रयास से चांदपुर में स्टेडियम बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। स्टेडियम के लिए भूमि हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान के रूप में देने की स्वीकृति कॉलेज प्रशासन ने दे दी है। जिले के स्टेडियम से जुड़े कर्मचारियों ने कॉलेज की खाली पड़ी जमीन की पैमाईश भी कर ली है। हिंदू इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद मित्तल एवं सचिव प्रभाषचंद मित्तल ने बताया कि नगर में स्टेडियम बनाने के लिए हिंदू इंटर कॉलेज अपनी खेल भूमि को सरकार को बिना किसी शर्त देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के नाम पर हो स्टेडियम का नाम
कॉलेज के प्रबंधक का कहना है कि हिंदू इंटर कॉलेज का नाम इस खेल स्टेडियम से जुड़ना चाहिए। स्टेडियम की कमेटी में भी कॉलेज से दो नाम होने चाहिए। कॉलेज द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों को स्टेडियम में नि:शुल्क कराने की सुविधा होनी चाहिए। प्रबंध समिति से जुड़े स्वर्ण कुमार अग्रवाल, केके गुप्ता, अनिल गुप्ता के अनुसार स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं देने की कोशिश की जाएगी। अधिक से अधिक खेलों को स्टेडियम में लाने की कोशिश की जाएगी। चांदपुर के कबड्डी खिलाड़ी पूरे देश में नाम कमा रहे हैं। इस खेल को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

इस साल के अंत तक स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी - कमलेश सैनी, विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें