फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदा नंगली में शौचालय तोड़कर बनाए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। चांदा नंगली में गांव में तीन लाभार्थियों ने शौचालय तोड़कर मकान बना लिए हैं। चौदह लाभार्थी शौचालयों का इस्तेमाल नही कर रहे हैं। उन्होंने शौचालयों को स्टोर बना लिया है। ग्राम पंचायत सचिव ने आरोपियों के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई करने की संस्तुति उच्च अधिकारियों को कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव हेमेंद्र सिंह के अनुसार गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 135 शौचालय प्रशासन ने बनवाए थे। जांच में यह बात सामने आई है कि चौदह लाभार्थियों ने शौचालयों में उपले आदि घरेलू सामान भर लिया है। तीन ग्रामीणों ने शौचालय तोड़कर उस जगह मकान बना लिए हैं। आरोप है कि सचिव ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। परंतु वे नही माने । गांव में ओडीएफ को लेकर बुलाई गई खुली बैठक में सभी 17 मामले रखे गए हैं। सचिव के अनुसार इन लोगों ने ग्रामवासियों की बात भी नहीं मानी। ये लोग हठधर्मिता पर अड़े हें। खुले में शौच जाकर अभियान को पलीता लगाने पर उतारू हैं। हेमेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी लाभार्थियों की शिकायत बीडीओ समेत उच्च अधिकारियों से कर दी गई है। बीडीओ सुनील वर्मा का कहना है कि मामले की जांच एडीओ पंचायत ब्रजपाल सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें