फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल अलर्ट हो जाए, सरकार ने शिकायत दर्ज कराने को जारी कर दिया है 1076 हेल्प टाल फ्री नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को सरकार की ओर से जनता के लिए उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए जारी किए हेल्प लाइन टाल फ्री नंबर 1076 के प्रति अलर्ट किया। एसडीएम ने बताया कि इस नंबर पर जो शिकायतें दर्ज होंगी। उनका निस्तारण सात से 15 दिन के भीतर हर हाल में करना है। ऐसा न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि राजस्व विभाग की शिकायतों को सही समय में पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने व विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही के लिए अलर्ट रखने के लिए जनता की सुविधा के लिए 1076 टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी किसान व्यक्ति अपनी जमीन संबंधी शिकायत को दर्ज करा सकता है। इन शिकायतों के सही निस्तारण के लिए अब हम सभी को अलर्ट होना है। निस्तारण में गड़बड़ पाने पर ऐसे लेखपालों की नौकरी भी जा सकती है। एसडीएम ने सरकारी जमीनों को अभिलेखों के हिसाब से मुक्त कराने, सरकारी चकरोड, तालाबों को शत प्रतिशत कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि सरकार की ओर से बकाया वसूली के लक्ष्यों को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि बुधवार को मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने जिले भर के सभी अधिकारियों को एक कार्यशाला के माध्यम से अलर्ट कर दिया है। अब हम लोग भी आप सभी को उसी पैटर्न पर अलर्ट कर रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र पांडेय और सभी नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें