फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर बारिश में पेड़ गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव जटपुरा सुरजनरगर मार्ग पर तेज बारिश में सड़क किनारे खड़े सामाजिक वानिकी के दर्जनों पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल पेड़ों को काटकर मार्ग को सुचारु कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने पेड़ मार्ग पर हादसों की वजह बने हैं, लेकिन सामाजिक वानिकी पेड़ों को काटने की सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

गांव अंजार, उमेश त्यागी, विक्रम सिंह, यशपाल सिंह आदि का कहना है कि शनिवार की रात तेज हवा में सड़क किनारे खड़े सामाजिक वानिकी के दर्जनों पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से रातभर मार्ग अवरुद्ध रहा। ग्रामीणों ने रविवार की सवेरे पेड़ों को मार्ग से हटाया। तब जाकर मार्ग सुचारु हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जटपुरा पुलिया के पास दर्जनों पेड़ दशकों पहले से खड़े थे। जिनकी वन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग से पुराने पेड़ों को कटवाने की मांग की है। उधर वन विभाग के सेक्सन अधिकारी श्यामलाल यादव सूचना मिल गई है। पेड़ों को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें