फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व पर उत्तम त्याग पर धर्म चर्चा में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार सुबह धर्म सभा आयोजित हुई। पंडित कमल जैन शास्त्री ने कहा कि त्याग धर्म है और दान पुण्य है। त्यागियों के पास नाममात्र भी परिग्रह नहीं होता, जबकि दानियों के पास ढेर सारा परिग्रह होता है। जिनेंद्र भगवान ने कहा है कि दान चार प्रकार के होते हैं। आहार दान, औषधि दान, ज्ञान दान, अभय दान। इससे पहले उत्तम त्यागी पूर्व संध्या पर संचालक कुमकुम जैन द्वारा आयोजित जैन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के विजेता अनुभव जैन, वासु जैन, रश्मि जैन, समला जैन, आशा जैन, साधना जैन, रैना जैन, मंजू जैन, अंकुर जैन, नवकार जैन, श्रेयांश जैन, आदि जैन, नमन जैन, वंदना जैन, प्रेमचंद जैन, अजय जैन, मनीष जैन, अक्षत जैन, कमल जैन को पुरस्कृत किया गया। रविवार सुबह सामूहिक शांतिधारा, प्रक्षाल, सामूहिक पूजन में प्रेमचंद जैन, पारसनाथ जैन, विनोद जैन, जितेंद्र जैन, अजय जैन, दीपक जैन आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें