फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि जींसों का लाभकारी मूल्य न मिलने से कर्जदार हो रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर भाकियू भानू ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन


अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन भानू ने किसानों की मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि कृषि जींसों का लाभकारी मूल्य न मिलने से किसान कर्जदार हो रहे हैं। साथ ही 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कृषि प्रधान देश होते हुए भी आजादी के 68 साल बाद भी देश में कोई कृषि नीति नही है। जिसका किसान व राष्ट्र हित में होना आवश्यक है। जीडीपी में दिनो दिन गरती किसानों की हिस्सेदारी चिंता का विषय है। हिस्सेदारी बनाने का प्रयास किया जाए। इसके अलावा मांग गई कि मंदसौर और महाराष्ट्र में आंदोलन में मारे गए किसानों को परिवारों को उचित मुआवजा और परिवार जन को सरकारी नौकरी दी जाए। किसानों के सभी बैंको के सभी प्रकार के कर्जे एक मुश्त माफ किया जाए। भविष्य में किसान कर्जदार न हों इसके लिए कृषि जींसों का भव लागत में कम से कम 50 प्रतिशत लाभांश जोड़ कर तय किया जाए। लागत तय करने में खेती करने वाले किसानों की सलाह ली जाए। जनपद अमरोहा के गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए अमरोहा में बंद पड़ी वेव शुगर मिल को शीघ्र चलवाया जाए। रान शुगर मिल द्वारा खरीदे गए गन्ने का भुगतान शीघ्र किया जाए। नौगावां सादात में अमरोहा-धरौरा मार्ग पर 3-5 किलोमीटर के दायरे में स्थित ग्रामों को नौगावां सादात तहसील में न जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह, महासचिव जयकीरत सिंह, तहसील अध्यक्ष जगवीर सिंह चौहान, हरपाल सिंह, मनित चौधरी, अशोक कुमार, होशियार सिंह, चिन्टू गूजर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें