फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 15 लोगों को पागल कुत्ते ने बनाया शिकार 19-24-01

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव राघोरामपुर नयागांव और इब्राहिमपुर खंड में मंगलवार की सुबह एक पागल कुत्ते ने करीब 15 लोगों को काट लिया। इसमें कई बच्चे और बुजुर्ग को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद दोनों गांव के कुछ लोगों ने मिलकर कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसके हिंसक होने के चलते लोग उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाकर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव नयागांव और इब्राहीमपुर खंडसाल मंगलवार में सुबह एक पागल कुत्ता आ गया। पागल कुत्ते के रास्ते में जो भी आया, उसने उसे ही काट लिया। कई बच्चों को भी उसने काट लिया। जंगल में जो लोग थे, वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। कई लोग भागकर अपने घरों में घुस गए। कुत्ते के हमले में राघोरामपुर नयागांव निवासी अंकुर, प्राची, सुरेंद्र सिंह, जोनी, मंगल सिंह, अजब सिंह, संजू सहित कई लोग घायल हो गए। गांव खंडसाल निवासी चेतनस्वरूप के पैर में कुत्ते के काटने से गहरे घाव बन गए। सभी को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हें इमरजेंसी में एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगाया और और पट्टी की गई। जिसके बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। कुत्ते के हमले में जो लोग बुरी तरह घायल हुए, उन्हें सीरम इंजेक्शन लगाया गया। वहीं जिन लोगों को कुत्ते ने कम काटा था, उन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाया है। उधर कुछ ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें