फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद को ठुकरा कर कायम की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन रविवार को मनाया गया। उनकेे त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून को ऐतिहासिक पहल बताया। देश की राजनीति में उनको अपरिहार्य बताया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काट कर खुशी जताई। उनके दीघार्यु की कामना की।
विज्ञापन

जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारी नगर पालिका परिषद मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। सोनिया गांधी को 72वें जन्मदिन पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखती हैं।
लोकसभा चुनाव 2004 के परिणाम के बाद ऐतिहासिक फैसला लिया। आज तक देश के इतिहास में कोई ऐसी मिसाल नहीं मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद को ठुकरा कर विरोधी दल के नेताओं के उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद दिलाया। जिनकी काबिलियत से आर्थिक मंदी से देश को दिक्कत नहीं हुई। सूझबूझ की बदौलत कारोबारियों को परेशानी नहीं बढ़ी। शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून उनकी बदौलत अमल में आई।
उनका सपना था देश में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। पीसीसी सदस्य डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा कि गांव से पलायन रोकने के लिए मनरेगा लागू की। इसके चलते गांव में ही लोगों को रोजगार मिल जाता है।
इसके चलते गांववालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। हरि सिंह मौर्य, हाजी शबीह, निराले मिया अंसारी, हाजी खुर्शीद अनवर, चंदन नकवी, शबाब उल हक, अली हसनैन, अली इमाम, राजेंद्र छाबड़ा, शाहिद सैफी, रूबी नाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें