फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों को हरहाल में समय से निपटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सभापति ने सभी विभागीय अधिकारियों को चर्चा के दौरान दिए गए सुझावों अमल किया जाए। सरकार की मंशा के अनुसार जितने लंबित मामले हैं उनको हर हाल में जिम्मेदारी पूर्वक समय से पूरा करेंगे।
विज्ञापन

सभापति ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां पर साधन उपलब्ध नहीं है, वहां पर सरकारी बसों का संचालन करवाएं। बस स्टेशनों में शौचालय पेयजल साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बसों में दिव्यांग, महिला, स्वतंत्रता सेनानी और सांसद की सीटें आरक्षित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में जो 14 योजना चल रही हैं, उनकी धनराशि की मांग शासन से करें। जल्द से जल्द अगस्त तक सभी योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाए। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जनपद अमरोहा में 87 नए व 93 हैंडपंप रिबोर किए गए हैं, जिसमें 100 लगने थे। 134 रीबोर होने थे। सभापति ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम में लंबित परियोजनाओं को 2 माह के अंदर पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। अधिशाषी अभियंता विद्युत ने बताया कि विद्युत चोरी का अभियान चलाया जा रहा है पिछले वर्ष में 30 .10 प्रतिशत अमरोहा और गजरौला में 40 प्रतिशत राजस्व की वृद्धि की गई है। जनपद अमरोहा में विद्युत 24 घंटे मुख्यालय पर तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे की अपेक्षा 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की अपेक्षा 16 घंटे औषत विद्युत दी जा रही है। इस दौरान सदस्य सूर्यभान सिंह, बहोरन लाल मौर्य, महेश चंद्र गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, हीरालाल यादव और अन्य सदस्य सहित डीएम हेमंत कुमार, सीडीओ दिनेश कुमार, एसडीएम सुखबीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें