फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरापुरमोर रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द शुरू होगा एलएचएस निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम के हस्तक्षेप से मथुरापुरमोर क्षेत्र में कोटद्वार ब्रांच लाइन की क्रॉसिंग पर एलएचएस (अंडर पास) बनने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा रेलवे के पीडब्ल्यूआई शिव सिंह रावत के साथ कोटद्वार ब्रांच लाइन की रेलवे क्रॉसिंग 12 पर पहुंचे। एसडीएम ने रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे एलएचएस बनने से क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानियों की जानकारी की। मथुरापुरमोर क्षेत्र के ग्राम प्रधानपति सतीश चौहान, मोटाढाक के पूर्व प्रधान मनमोहन सिंह दुदपुड़ी, धीरेंद्र सिंह नेगी ने एसडीएम को एलएचएस बनने से पुलिया एवं नाले की जल निकासी अवरुद्ध होने तथा बरसात में खेतों में जल भराव होने की स्थिति से अवगत कराया। क्षेत्रवासियों ने अंडर पास की चौड़ाई कम करने की मांग उठाई। एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने पीडब्ल्यूआई को जल निकासी व्यवस्था सुचारु रखते हुए अंडर पास बनाने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे ने जल निकासी के लिए नाला आदि शिफ्ट करने, अंडर पास की चौड़ाई घटाने पर सहमति व्यक्त की। जिसके बाद क्षेत्रवासी रेलवे क्रॉसिंग पर एलएचएस बनने देने के लिए राजी हो गए। रेलवे प्रशासन द्वारा एलएचएस निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने अंडर पास बनने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें