पक्षियों के पानी रखने के लिए बर्तन बांटे
हल्दौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी रखने को मिट्टी के पात्र वितरित किए। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पक्षी बचाओ, पानी पिलाओ अभियान के अंतर्गत मिट्टी से बने करीब एक सौ पात्रों का नगर के दुकानदारों, सीएचसी, सार्वजनिक स्थलों पर वितरण किया। थाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना को मिट्टी के बर्तन दिए। इस मौके पर शशिकांत बालियान, सुधांशु चाहल, मयंक राजपूत, शिवा राजपूत, गौरव सैनी, गौतम कुमार, शाश्वत रस्तोगी, रोहित शर्मा, राहुल, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।