बिजनौर। अखिल भारत वर्षीय जिला ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को सौंपे मांग पत्र में भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने तथा आरक्षण आर्थिक आधार पर दिए जाने की मांग की है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, महामंत्री विकास शर्मा, डॉ. सत्येंद्र शर्मा अंगिरस के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में दिए मांग पत्र में मांग की कि भगवान परशुराम जयंती पर गत वर्षों की भांति इस बार में अवकाश घोषित किया जाए। सूबे में आरक्षण जातीय आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर करने की मांग की है। बताया कि हर जाति वर्ग में निर्धन परिवार भी होते हैं। आरक्षण का वास्तविक लाभ निर्धनों को दिया जाना चाहिए। साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षण के संदर्भ में दिए गए निर्णय को लागू करने की मांग की है। इस मौके पर सौरभ कुमार शर्मा, आलोक कुमार शर्मा, राजेंद्र गौतम, कमलेश शर्मा, अंशु शर्मा, कौशल कुमार शर्मा और शरद पाठक आदि मौजूद रहे।
एथलेटिक्स के लिए आज होगा चयन
बिजनौर। जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव निपेंद्र कुमार ने बताया कि 26 वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 28 और 29 मई को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का चयन 23 मई को शाम चार बजे नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।