फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार दिवसीय विशेष मृदा काड़ॱर वितरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में विशेष मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण अभियान शुक्रवार को शुरू हुआ। अभियान चार दिन चलेगा। हल्दौर ब्लॉक के गांव शेरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को कार्ड बांटे। जिले में पहले दिन बारह हजार से अधिक मृदा कार्ड बांटे गए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी के अनुसार शासन की मंशा किसानों की आय बढ़ाकर दोगुनी करना है। इसके लिए मिट्टी का स्वास्थ्य ठीक होना जरूरी है। मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्व व खनिज लवण होने जरूरी है। शासन के निर्देश पर चार दिवसीय विशेष मृदा कार्ड वितरण अभियान चलाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हल्दौर ब्लॉक के गांव शेरपुर में मिट्टी की जांच के नमूने लिए गए। जांच बाद किसानों को साकेंद प्रताप ने कार्ड दिए। इस काम में कृषि विभाग की टीम लगी है। टीम जांच के बाद मिट्टी में कम होने वाले जीवांशों के बारे में बता रही है। साथ ही कमी पूर्ति के लिए सुझाव भी दे रही है। पहले दिन 12,138 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गए। अफजलगढ़ क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र व जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कार्ड बांटे। अभियान 14 अप्रैल को भी चलेगा। इसके बाद 27 व 28 अप्रैल को होगा। किसानों से अधिक मिट्टी जांच कराने की अपील की गई है। बेगराज सिंह, पूरन सिंह, भानूप्रताप सिंह, नरपाल सिंह, कैलाश चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें