फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली व साइकिल की टक्कर, छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

बिजनौर।
रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव खेड़की निवासी आबिद की पुत्री याशमीन (17) गीता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। याशमीन बुधवार की सुबह बिजनौर ट्यूशन पढने आई थी। वह ट्यूशन पढ़ने के बाद साइकिल से मोहल्ला काजीपाड़ा से होती हुई अपने गांव वापस जा रही थी। ईदगाह मार्ग पर उसकी साइकिल रेत बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। राहगीरों ने उसको उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। परिजनों के मुताबिक आबिद विदेश में नौकरी करता है। प्रभारी कोतवाली देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। परिजन बिना पोस्टमार्टम और कार्रवाई के छात्रा का शव घर ले गए। छात्रा का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें