फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-मिलादुल-नबी पर जुलूस निकाल दिया देश प्रेम का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौलाशिव/हीमपुरदीपा। ईद-मिलादुल-नबी के मौके पर मदरसे के बच्चों ने जुलूस निकाल इंसानियत का पैगाम दिया गया। इसके बाद मदरसे में जलसे का आयोजन किया गया। शाहिद शाह, अख्तर ने बच्चों के हाथों में झंडी देकर जुलूस का रवाना किया।
विज्ञापन

गांव जंदरपुर में ईद-मिलादुल-नबी पर मदरसा रजाए मुस्तफा फैजुल कुरान में आयोजित जलसे मेें मौलाना शादाब हुसैन ने नबी की सीरत को बयान करते हुए कहा कि मोहम्मद साहब की पैदाइश तो खुद खुदा, फरिश्तों और पूरे आलम की मखलूक ने मनाई है। मौल्लाना फहीम रजा बरकाती ने कहा कि दुनिया को इंसानियत का पैगाम देने वाले मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया है और कुफ्रियत का खात्मा किया है। हमें भी मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मदरसे के बच्चों ने नाते-पाक पढ़ी। मौलाना गुलाम यासीन ने नातेपाक का नजराना पेश किया। कार्यक्रम से पूर्व मदरसों के बच्चों ने हाथों में हरे रंग की झंडी और बैनर लेकर जुलूस निकाला। मौलाना गुलाम यासीन रामपुरी ने कार्यक्रम की समाप्ति पर अमनोअमान की दुआ कराई। कार्यक्रम में सूफी सादुल्ला, मोहम्मद यासीन, हामिद हुसैन, अनीस अहमद, मुस्तकीम अहमद, जाहिद हुसैन शाह, शौकीन शाह व शहजाद अहमद रिहान मौजूद रहे।
वहीं हीमपुरदीपा के गांव पुट्ठा मे ईद-मिलादुल-नबी के मौके पर कारी रिफाकत हुसैन की अगुवाई में गांव के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया और साथ ही देश में अमनो अमान का लिए संदेश दिया। कार्यक्रम में देश में अमन भाईचारा प्रेम की दुआ की गई। कार्यक्रम में हाजी नसीर अहमद, शहबाज, फैयाज, शनव्वर, शमशेर, नजाकत, फिरोज अहमद, मुस्तकीम, आमिल, नफीस आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीर हाजी, संचालन नफीस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें