फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने को मतदाताओं की लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो,
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर पालिकाध्यक्ष सहित सभासद पद के लिए हुआ चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए दस स्थानों पर 28 बूथ बनाए गए। जबकि सभासद पद के लिए 103 पद के लिए 28 बूथ बनाए गए। इनमें राजकीय आदर्श इंटर कालेज में 6 बूथ, कन्या इंटर कालेज में 5 बूथ, धर्मशाला में 2 बूथ, प्राइमरी कन्या पाठशाला प्रथम में 2 बूथ व द्वितीय में 2 बूथ, सरस्वती शिशु मंदिर में 2 बूथ, प्राथमिक विद्यालय मंझौली में 2 बूथ, मदरसा नेजोसराय में 3 बूथ, अब्दुल रज्जाक स्कूल में 4 बूथ, बारातघर जैनुलाबेदीन में एक बूथ बनाया गया। मतदान पर कोहरे व ठंड का असर देखने को मिला। सवेरे ठंड की वजह से मतदान प्रतिशत कम रहा। मतदाता ठंड की वजह से वोट डालने नहीं निकल पाए। सुबह दस बजे मतदान कुल 15 प्रतिशत पहुंचा। दुपहर बाद मतदान 50 प्रतिशत तक ही रफ्तार पकड़ सका। साढ़े तीन बजे मतदान 62.5 प्रतिशत रहा। जहां नए मतदाताओं को मतदान के लिए जोश दिखाई दिया तो वहां बूढ़े मतदाता भी किसी से पीछे नहीं रहे। 102 वर्ष की वृद्घा हमीदा बेगम ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन व जोनल मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। अधिकारी चुनाव में पल पल की खबर रख रहे थे। एडीएम मदन सिंह व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वोटरों को लेकर प्रत्याशी पति आपस में भिड़े
राजकीय आदर्श इंटर कालेज के मैदान में प्रत्यासी तबस्सुम के पति पूर्व चेयरमैन जावेद विकार व भाजपा प्रत्यासी शहाना के पति सलीम अंसारी मतदाताओं को लेकर आपस में भिड़ बैठे। दोनों ही वोटरों को अपने पक्ष में लेने के लिए नोकझोंक कर रहे थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों में विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें