फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर का चुनाव, प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर(बिजनौर)। गांव सुल्तानपुर आबाद में राशन डीलर के चुनाव को लेकर आयोजित खुली बैठक में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर आबाद का मौजा रूस्तमपुर है। करीब चार माह से राशन डीलर का पद खाली है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय में राशन डीलर के चुनाव को लेकर खुली बैठक शुरू हुई। इस पद के चुनाव में चार प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इसमें दो प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। गांव सुल्तानपुर निवासी मीनाक्षी पत्नी विजेंद्र सिंह और गांव रूस्तमपुर निवासी मोनी पुत्री खेमराज सिंह मैदान में रह गये। निर्वाचन अधिकारी मध्य गंगा नहर खंड छह के सहायक अभियंता बलराम सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी विख्यात टॉक और पुलिस की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच अन्य वोटरों के बैठक में पहुंचने को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों पक्ष अपने-अपने वोटरों की प्रतीक्षा करने में लगे थे। इसी बीच वोटरों की प्रतीक्षा को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई और भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में निर्वाचन अधिकारी और पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया। चुनाव स्थगित कर दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी विख्यात टॉक के अनुसार चुनाव अब छह सितंबर को होगा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें