फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन पर शिक्षकों का आक्रामक रूख, बैकफुट पर शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन पर शिक्षक आक्रामक, विभाग रक्षात्मक
विज्ञापन

बिजनौर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षकों ने समायोजन प्रक्रिया पर आक्रामक रुख अपना लिया है। शिक्षकों ने समायोजन का बहिष्कार की चेतावनी दी तो बेसिक शिक्षा विभाग को रक्षात्मक होना पड़ा। बीएसए ने समायोजन की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। वहीं शिक्षकों ने आंदोलन का एलान कर 31 को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी है।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों के समायोजन को लेकर शिक्षक संगठन व बेसिक शिक्षा विभाग आमने-सामने हैं। समायोजन को लेकर शिक्षकों ने आक्रामक रुख अपना लिया है। शनिवार को उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव व मंत्री दुष्यंत कुमार ने बीएसए से मिलकर समायोजन के लिए 24 व 25 जुलाई को बुलाई काउंसलिंग स्थगित करने की मांग की। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना था कि समायोजन के संबंध में 28 जुलाई कोर्ट में नियत है ऐसे में काउंसलिंग का औचित्य नहीं उठता। समायोजन काउंसलिंग निरस्त करने को लेकर कई शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा भी किया। बाद में काउंसलिंग का बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए शिक्षक कार्यालय से चले गए।
उधर, बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर शिक्षकों के समायोजन के लिए 24 व 25 को होने वाली काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए आगामी आदेश तक काउंसलिंग को स्थगित किया गया है।
दूसरी ओर, बहिष्कार की चेतावनी के बाद शनिवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक साकेत कॉलोनी स्थित जिलाध्यक्ष नागेश कुमार के आवास पर हुई। बैठक में शिक्षकों ने समायोजन निरस्त कराने के लिए रणनीति तैयार की। शिक्षकों से समयोजन के विरोध में 31 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर संगठन के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नागेश कुमार ने कहा कि समायोजन के नाम पर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। इसके खिलाफ शिक्षक अंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री प्रशांत सिंह, जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, मंत्री दुष्यंत कुमार ,विश्वपाल सिंह, वेतन भोगी समिति के सभापति भूपेंद्र सिंह चौहान, गौरव चौहान, यशवीर सिंह, धमेंद्र कुमार, सोमेंद्र, देवेंद्र कुमार, वैभव प्रताप सिंह, मुनिदेव, भूपेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें