फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सपा नेता के बेटे पर खून की तस्करी का आरोप, हरिद्वार जिले में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हरिद्वार की लक्सर थाना पुलिस ने 16 अगस्त को सपा के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य और आवास विकास कॉलोनी निवासी मदनलाल सैनी के बेटे दुष्यंत सैनी को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया। उस पर बिना अनुमति के रक्तदान शिविर लगाकर खून की तस्करी का आरोप है।
विज्ञापन

आरोप है कि दुष्यंत सैनी गैर प्रदेशों और बिजनौर में ब्लड को आठ से दस हजार रुपये प्रति यूनिट बेचता था। गिरफ्तारी के समय आरोपी कैंप से लिया गया 27 यूनिट ब्लड बिजनौर ला रहे थे। आरोप है कि पहले भी लगाए गए कैंपों का खून बिजनौर में बेचा गया था।
जिले में 17 ब्लड बैंक हैं, जिनमें एक मदनलाल सैनी का भी है, जिसे दुष्यंत देखता है। अप्रैल 2026 में दुष्यंत ने लक्सर में एक और ब्लड बैंक खोला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये ब्लड बैंक खून की तस्करी के लिए खोले गए थे।
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस की प्रारंभिक जांच में सपा नेता के ब्लड बैंक में खून बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जल्द ही ब्लड बैंकों की जांच शुरू करेंगे।
मदनलाल सैनी का कहना है कि उनका बिजनौर में छह साल से (2020 से) और लक्सर में चार महीने पहले (अप्रैल 2026 में) ब्लड बैंक है। ब्लड उनके खुद के ब्लड बैंक में जमा कराया गया था और सपा नेता होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें