फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूल से घर नहीं लौटा 14 वर्षीय छात्र, दो दिन से तलाश में जुटे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। हाइडिल कॉलोनी फैजुल्लापुर निवासी कक्षा पांच का छात्र सैफ चौधरी (14) पुत्र इरफान अहमद 15 अगस्त को स्कूल से घर नहीं पहुंचा। दो दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सैफ शनिवार सुबह स्कूल गया था। करीब 10:30 बजे के बाद रेलवे फाटक बंद होने के कारण स्कूल वैन चालक ने उसे फाटक पर उतार दिया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। दोपहर तक घर न आने पर परिजनों ने स्कूल वैन चालक से जानकारी की तो उन्हें घटना का पता चला। परिजनों ने आस-पास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन सैफ का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सैफ के पिता इरफान अहमद का कहना है कि उनके पास एक फोन आया था, जिसमें बच्चे के रोने की आवाज नाई दे रही थी। फोन पर एक महिला और पुरुष के आपस में बात करने की आवाज भी सुनाई दी। इस बात ने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है।

छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के क्षेत्र और मुख्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर छात्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें