फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों सहित 14 मिले गैरहाजिर

Sun, 28 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजनौर में  जिलाधिकारी जगतराज ने दोपहर एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महिला अस्पताल, नगर पालिका चांदपुर का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में आठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्याऊ में तीन चिकित्सक और नगर पालिका में तीन कर्मचारी यानी कुल 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


महिला अस्पताल चांदपुर में गंदगी के अलावा भारी अव्यवस्था पायी गई। यहां राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम से संबंध दोनों टीमों के संविदा पर नियुक्त सभी आठ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गये।  जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनकी सेवाओं पर पुनर्विचार करने के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। इसके अलावा महिला अस्पताल में न के बराबर संख्या में मरीज पाए जाने पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल की व्यवस्था सुचारु करने और स्थानीय महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए अपनी देखरेख में स्टाफ नियुक्ति के निर्देश दिये। 

वहीं डीएम ने नगर पालिका चांदपुर के निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी साधु प्रसाद सिंह, शिव कुमार सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एक दिन का वेतन काटनेे के निर्देश अधिशासी नगर पालिका को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें