फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों का डाटा होगा ऑन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्कूलों का डाटा होगा ऑन लाइन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों का डाटा अब ऑन लाइन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को शैक्षिक सूचना प्रपत्रभर कर एक सप्ताह के भीतर जमा करना होगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक स्कूलों का डाटा ऑन लाइन करने की प्रक्रिया जिले में तेजी से शुरू हो गई है। इसके लिए जिला समन्वयक निर्माण सलीम अख्तर बेग व जिला समन्वयक प्रशिक्षण धनपाल सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम शिक्षकों को प्रशिक्षित करने में जुटी है। डाटा ऑन लाइन करने के लिए शैक्षिक सूचना प्रपत्र भरना होगा, जिसमें विगत वित्तीय वर्ष में स्कूलों को उपलब्ध कराई गई धनराशि का ब्योरा भी देना होगा। स्कूल में कितने छात्र-छात्राएं हैं तथा कितने शिक्षक है इसकी जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण धनपाल सिंह ने शिक्षकों से एक सप्ताह के भीतर सूचना प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के बीआरसी जमालपुर पठानी में शिक्षकों को सूचना प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शिक्षकों से विभागीय सभी सूचनाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व ही जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिन स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है उनका निर्माण भी जल्द पूरा करने को कहा है। सर्व शिक्षा अभियान के कंप्यूटर आपरेटर मनोज कुमार ने तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर बीआरसी आदर्श कुमार गुप्ता, एबीआरसी दुष्यंत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी सहित ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक व संकुल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें