फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की संगोष्ठी आयोजित,‘ संस्कृति और आंतरिक सुरक्षा के प्रति रहें जागरूक ’

विज्ञापन
bijnor news
विज्ञापन
नजीबाबाद। हिंदू जागरण मंच ने भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व और देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति समर्पित और जागरूक रहने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में हिंदू समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली शक्तियों की निंदा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन राजवंश धर्मशाला में किया गया । मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के महामंत्री मेरठ प्रांत जितेंद्र बैस ने हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की। हिंदू जागरण मंच के जिला प्रचारण ने हिंदुत्व की रक्षा की चर्चा करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रमुख उद्देश्य और लव जेहाद पर चर्चा की। नगर महामंत्री हिमांशु शर्मा ने भारतीय संस्कृति की रक्षा में नारी समाज के अमूल्य योगदान की चर्चा की। नगर संयोजक अरविंद सालवान, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ के नगर संयोजक अनूप सालवान, नगर सह संयोजक वासु मित्तल के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में मंत्री सुशील, रोहन, हिमांशु शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे।

वीरांगना वाहिनी का गठन
नजीबाबाद। हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री हिमांशु शर्मा ने वीरांगना वाहिनी की घोषणा की। वीरांगना वाहिनी में रेखा शर्मा थाना संयोजक, कविता ठाकुर सह संयोजक, बबीता सालवान महामंत्री, निधि माहेश्वरी व मनीषा सैनी मंत्री, विमला देवी बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ संयोजक और राखी गुप्ता वीरांगना वाहिनी की नगर उपाध्यक्ष मनोनीत गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें