फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गन्ना क्रय केंद्रों पर एसएमएस से तौल की व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गन्ना क्रय केंद्रों पर एसएमएस से तौल शुरू
विज्ञापन

अफजलगढ़। द्वारिकेश चीनी मिल बहादरपुर के पांच गन्ना केंद्रों पर सौ फीसदी एसएमएस पर्ची से गन्ना तौल की जा रही है। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ ने प्रत्येक समिति/चीनी मिल परिक्षेत्र में पांच पांच क्रय केंद्रों को हाईटेक कर सौ फीसदी गन्ना तौल कृषक के मोबाइल पर एसएमएस पर्ची भेजकर गन्ना तौल कराने का आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर में गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चालू पेराई सत्र में किसानों के गन्ने की तौल उनके मोबाइल पर भेजे गए एसएमएस पर्ची दिखाने से की जा रही है। मिल के क्रय केंद्रों पर शत प्रतिशत इलेक्ट्रानिक कांटे लगा कर ऑनलाइन तौल पहले ही की जा रही है। मिल के पांच क्रय केंद्रों कासमपुरगढ़ी, जयसिंह जोत, लड्डूवाला, कादराबाद, बेरखेड़ा प्रथम पर सौ फीसदी गन्ना तौल एसएमएस से की जा रही है। इन क्रय केंद्रों के कृषकों को सप्लाई टिकट का प्रिंट ले जाने की आवश्यकता नहीं है। सचिव साहब सिंह सत्यार्थी तथा चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि जहां गन्ना आयुक्त के आदेश के अनुपालन में पांच क्रय केंद्रों पर यह कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस पर्ची उपलब्ध न होने पर चीनी मिल अथवा गन्ना समिति में सूचना दें। जिससे उन्हें एसएमएस पर्ची प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें