श्रद्धालुओं ने 365 दीप जलाकर किया दीपदान
बिजनौर। श्री सनातन धर्म रामकृष्ण मंदिर की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम में भक्तों ने 365 दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तुलसी और शनि पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में स्थित रामकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने 365 दीप जलाए। समिति सचिव सदानंद खेड़ा ने बताया कि दीप दान सबसे बड़ा दान माना गया है। समस्त देशवासियों को राष्ट्र की तरक्की के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन कराने चाहिए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तुलसी और माता और शनिदेव का पूजन किया। साथ ही सभी को सुबह शाम कम से कम एक दीपक अवश्य जलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ललिता रानी, कमलेश रानी, रजनी खुराना, पूनम, नीलम आदि शामिल रहीं।