फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर, कच्चे मकानों के सायों में जिंदगियां नहीं होंगी दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बारिश में टपक रहे जर्जर, कच्चे और क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में दबकर अब किसी की जान नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के शहरों में छह हजार से अधिक पात्रों के मकान चिह्नित किए गए हैं। इन परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। गांवों में भी सर्वे किया जा रहा है। इस योजना में पात्रों की सूची देखने के लिए डीएम रोज अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है।
विज्ञापन

बारिश में कच्चे और कड़ी वाले मकान गरीबों की मौत का कारण बन रहे हैं। पिछले एक महीने में करीब 50 मकान जिले में जमींदोज हो चुके हैं। मकानों के मलबे में दबे लोगों की मौत भी हुई है और कई घायल भी हुए हैं। पिछले एक हफ्ते में ही मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे मकानों में रह रहे परिवारों को मकान बनाने में आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। योजना में पात्रों को चयनित करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका व पंचायत कर्मचारी तथा गांवों में ब्लॉक की टीम पात्रों की जांच कर रही है। योजना में अब तक शहरों में छह हजार से अधिक परिवारों को चिह्नित किया जा चुका है। इस योजना से शहरों में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को बहुत फायदा मिल रहा है। डूडा के परियोजना अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के अनुसार अब तक साढ़े छह हजार से अधिक परिवारों का चयन योजना में किया जा चुका है। कई मकान बनाए भी जा चुके हैं। अगर कोई योजना में चयनित होने से रह गया है तो वह संबंधित पालिका या पंचायत में अधिकारियों को बता सकता है।
यह है पात्रता
आवेदक की सालाना आय तीन लाख से अधिक नहीं हो। मकान कच्चा, कड़ी वाला, आधा कच्चा, कड़ी वाला या क्षतिग्रस्त हो। शहरों में ऐसे परिवारों की पात्रता की जांच नगर पालिका व पंचायत के कर्मचारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका मिले पात्र परिवार
बिजनौर 450
हल्दौर 182
धामपुर 332
नहटौर 220
स्योहारा 213
शेरकोट 495
अफजलगढ 350
नजीबाबाद 431
किरतपुर 516
नगीना 817
चांदपुर 660
नूरपुर 296
नगर पंचायत
झालू 649
मंडावर 294
सहसपुर 356
साहनपुर 50
जलालाबाद 40
बढ़ापुर 290
कुल मिले पात्र 6641

ऐसे मिलेंगे रुपये
पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए अनुदान में ढाई लाख रुपये मिलेंगे। रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिलेंगे। जब मकान का निर्माण शुरू हो जाएगा और मकान लिंटर तक ऊंची उठ जाएगी तो सत्यापन होने के बाद पात्र के खाते में डेढ़ लाख रुपया भेजा जाएगा। लिंटर डाले जाने से पहले पात्र के खाते में 50 हजार रुपये और भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें