फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

किरतपुर/हल्दौर। श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर सभा सोमवार को नगर में श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की पालकी, अनेक सुसज्जित झांकियां, बैंड और डीजे आदि शामिल थे।
रविवार रात श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर, हरिहर मंदिर, चैनपुरी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, प्राचीन मंदिर, श्रीराम मंदिर, सहित विभिन्न मंदिरों में रामडोल, देवी देवताओं की झांकियां प्रदर्शित की गई। मुख्य बाजार स्थित श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर से भगवान मंदिर से भगवान कृष्ण की आरती के बाद शोभायात्रा बंकी मस्जिद, झंडा रामलीला ग्राउंड, वाल्मीकि बस्ती, हलवाईयान, चौहानान से होकर निकाली जा रही थी। शोभायात्रा में कौरव पांडव युद्ध, हनुमानजी, महाकाली, भगवान शिव, मीरा, देश भक्ति पर आधारित झांकियां शामिल रहीं। सुरक्षा में थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही, शहर इंचार्ज सतेंद्र नागर मौजूद रहे। शोभायात्रा में नवनीत मित्तल, कस्तूरी लाल कालरा, रामौतार अग्रवाल, अतुल रस्तौगी, सौरभ जैन, अनिल अग्रवाल, आकाशदीप गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हल्दौर क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़े शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, धूलिया महादेव मंदिर को सजाया गया। बड़े शिव मंदिर में बनी मां गंगा के उद्गम की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों में खासी भीड़ रही। गांव पैजनियां, मलपुरा, अम्हेड़ा, खासपुरा, नांगलजट, कूकड़ा इस्लामपुर, पावटी, करनपुर गावड़ी आदि में जन्माष्टमी की धूम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें