फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर न्यायोजित मांगे पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को आर्य समाज मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डा. गजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद शासन और प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहा है। लगातार शिक्षकों का शोषण होने से शिक्षक परेशान है। शिक्षकों ने मांग उठाई कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन दिया जाए। शिक्षकों को नि.शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। इस दौरान जिला मंत्री अतुल पंडित, पवन कुमार शर्मा, गुरनाम सिंह, मोहम्मद अली, रउफ अहमद, दानिश हबीब खान, कैलाश त्यागी, बालकराम, ध्यान सिंह, राजवीर यादव, चन्दन नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें