फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर नीलगाय को बचाने में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइर के टकरा गई। जिसमें पंजाब के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

दरोगा ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जनपद के गांव बेनियार निवासी संदीप और तरसेन सिंह शुक्रवार की रात कार से पिथौरागढ़ जा रहे थे। डिडौली ओवरब्रिज को पार कर करते समय सामने से नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में जैसे ही संदीप ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से जा टकराई। इस घटना में दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त कार को कोतवाली ले गई है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें