अमरोहा। एकेके इंटर कालेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाते हुए बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह और जिला मंत्री मुराद अली खां के नेतृत्व में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी के समान है। इसे छीनकर सरकार ने घोर अन्याय किया है। शीघ्र ही इसकी बहाली नहीं की गई तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। बैठक में रणवीर सिंह यादव, संजीव चौहान, सतपाल सिंह, असलम शेर खां, शरद कुमार, दिग्विजय सिंह, योगेंद्र यादव, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।