फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल पर रहे
विज्ञापन

चांदपुर। अपनी मांगों को लेकर हिंदु इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रदेशीय आह्वान पर काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल पर रहे। एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण ग्रुप) के प्रदेशीय आह्वान पर संघ की हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर की शाखा के शिक्षक कलम बंद हड़ताल पर रहे। मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को डाक द्वारा भेजा गया। मंडलीय मंत्री ने बताया कि एक ज्ञापन विधायक व सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया जाएगा जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिलाने आदि की मांग की गई है। शिक्षकों ने डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रबंधक द्वारा विद्यालय की वित्तीय सहायता समाप्त कराने व विद्यालय को पूर्णत: प्राइवेट कराने संबंधी मांग की निंदा की है। इसमें एमएस त्यागी, पंकज कुमार, नरपाल सिंह, वेद प्रकाश, अवनीश भटनागर, नसीमुद्दीन, सुहैल आदि, वीर मलखान सिंह, वेदपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें